facebookmetapixel
Advertisement
गर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसा

गूगल की बढ़ी कमाई

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 11:48 PM IST
Google

गूगल के कारोबार में खोज, वेब ब्राउजिंग, इंटरनेट विज्ञापन और वीडियो का दबदबा है जिससे इस मंच पर हर दिन 9 अरब सर्च किए जाते हैं। कंपनी की ईमेल सेवा, जीमेल के लगभग 1.8 अरब उपयोगकर्ता (वर्ष 2021 तक) हैं जो अकेले एक साल में लगभग 3,600 पेटाबाइट डेटा एकत्र करता है। आखिर यह कुल कितनी मात्रा है? एक पेटाबाइट में उच्च गुणवत्ता वाली 223,101 फिल्में आ सकती हैं। भले ही गूगल का सर्च इंजन के तौर पर दबदबा बना हुआ है लेकिन विज्ञापन सहायक कंपनियों और यूट्यूब विज्ञापनों से इसकी हिस्सेदारी बढ़ रही है।

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के राजस्व का आधे से अधिक हिस्सा वर्ष 2021 में गूगल सर्च के जरिये ही आया। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने एक विश्लेषण में पाया कि वर्ष 2021 में अल्फाबेट का अधिकांश राजस्व यानी 45.7 प्रतिशत अमेरिका से आया लेकिन इसकी वृद्धि 4 वर्षों में धीमी हो गई है। वहीं, यूरोप,प​श्चिम ए​शिया और अफ्रीका (ईएमईए) से मिलने वाली राजस्व हिस्सेदारी एशिया-प्रशांत (एपीएसी) क्षेत्र की तुलना में लगभग दोगुनी है, लेकिन एशिया प्रशांत से मिलने वाली हिस्सेदारी तेज गति से बढ़ रही है। एपीएसी से मिलने वाला राजस्व 29.2 प्रतिशत की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ रहा है, जबकि ईएमईए से मिलने वाला राजस्व 20.9 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। गूगल इंडिया ने वित्त वर्ष 2022 में 1,238.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement