facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

Google Layoffs: 2024 में और कब तक होगी छंटनी? गूगल CEO सुंदर पिचाई ने दिया जवाब

Advertisement

मीटिंग के दौरान, Google CEO सुंदर पिचाई से सवाल किया गया कि कर्मचारी 'छंटनी से पैदा होने वाली अनिश्चितता और मुश्किल के अंत का अनुमान कब लगा सकते हैं?'

Last Updated- May 10, 2024 | 7:22 PM IST
Google CEO Sundar Pichai
Representative Image

Google Layoffs News 2024: हाल ही में 200 कर्मचारियों की छंटनी के बाद लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि अल्फाबेट इंक की सहायक कंपनी गूगल में छंटनी (Google layoffs) का दौर अभी जारी रहेगा या अब इस पर लगाम लग जाएगी। कंपनी लगातार दूसरे साल छंटनी पर छंटनी किए जा रही है। साल 2023 में जहां 12,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था, वहीं इस साल भी माना जा रहा है कि कंपनी 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल सकती है।

ऐसे में CNBC ने एक रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि गूगल के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे, जिसमें से कुछ लोगों ने आगे भी होने वाली छंटनी पर सवाल किया। मीटिंग के दौरान, पिचाई से सवाल किया गया कि कर्मचारी ‘छंटनी से पैदा होने वाली अनिश्चितता और मुश्किल के अंत का अनुमान कब लगा सकते हैं?’

इस सवाल पर पिचाई ने कहा कि ज्यादातर छंटनी साल 2024 के पहले 6 महीने में हो सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मौजूदा स्थिति को देखें तो साल के दूसरे छह महीने में बहुत कम संख्या में छंटनी होने की उम्मीद है।

लीडरशिप पर भी उठे सवाल

जब पिचाई की लीडरशिप और छंटनी के कल्चर पर सवाल उठाए गए तो उन्होंने कहा कि वह बहुत कम ऐसे फैसले लेते हैं, लेकिन उन्हें अब क्लियर होने की जरूरत है।

सुंदर पिचाई ने ब्लूमबर्ग को जवाब देते हुए कहा कि छंटनी के माध्यम से, Google टीमों को सिंप्लीफाई कर रहा है और लोगों को नए क्षेत्रों पर अपना ध्यान फोकस करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जबकि कुछ मामलों में, कंपनी स्थिति बेहतर करने के लिए कुछ टीमों को पूरी तरह से हटा भी रही है।

गूगल में नई हायरिंग पर क्या बोले CEO सुंदर पिचाई

कर्मचारियों के साथ मीटिंग के दौरान ही पिचाई ने हायरिंग को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे साल हायरिंग भी जांच परखकर बहुत ही ज्यादा अनुशासन में करनी है।

बता दें कि पिछले साल पिछले साल, पिचाई ने कर्मचारियों को एक मेमो इश्यू किया था, जिसमें छंटनी के लिए खेद व्यक्त किया गया था।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement