facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से इलेक्ट्रिक कारें अभी भी परिवारों की पहली पसंद नहीं: मारुति सुजूकी

Advertisement

फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2024-25 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सालाना आधार पर केवल 17.64 प्रतिशत बढ़कर 107,645 पर पहुंची है।

Last Updated- August 10, 2025 | 9:36 PM IST
Delhi EV Policy 2.0

इलेक्ट्रिक कारें अब भी घर-परिवारों की पहली कार नहीं हैं और सार्वजनिक चार्जिंग के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण दूसरा या तीसरा विकल्प बनी हुई हैं, जिससे वाहनों से लंबी दूरी के सफर को लेकर चिंता बढ़ रही है। मारुति सुजूकी इंडिया के वरिष्ठ कार्य अधिकारी (मार्केटिंग एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने यह जानकरी दी है।

उन्होंने ग्रैंड विटारा एसयूवी का फैंटम ब्लैक मॉडल पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा वाहन उद्योग की कुल यात्री वाहन बिक्री में स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की हिस्सेदारी में वृद्धि आगे चलकर स्थिर हो जाएगी, क्योंकि समय के साथ-साथ लोगों की प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2024-25 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सालाना आधार पर केवल 17.64 प्रतिशत बढ़कर 107,645 पर पहुंची है।

उन्होंने कहा, ‘हम भी इस साल ई-विटारा पेश करने के साथ इलेक्ट्रिक कार बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। हमें ग्राहकों की बुनियादी चिंताओं का समाधान करना होगा। चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की कमी के कारण इलेक्ट्रिक कारों के लंबी दूरी के सफर को लेकर चिंता बढ़ रही है। जब तक इसका समाधान नहीं हो जाता, तब तक इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों की पहली कार नहीं होगी।’

उन्होंने कहा, ‘लोगों को यह आश्वस्त करने के लिए चार्जिंग के सार्वजनिक ढांचे की जरूरत है कि हर 50 से 100 किलोमीटर पर चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं।’

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement