facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजारों से FIIs लगातार क्यों निकाल रहे पैसा? जेफरीज के Chris Wood ने बताए ‘2’ बड़े कारणMexico Cartel Leader Killed: इश्क, इंटेलिजेंस और इनकाउंटर! मैक्सिको की सबसे बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानीAI रेस में चीन सबसे आगे, भारत कर रहा ‘रिवर्स AI ट्रेड’: Jefferies के क्रिस्टोफर वुडAuto Stocks: निर्यात में उछाल, मुनाफे में दम- क्या ये 3 शेयर बनेंगे 2026 के सुपरस्टार?Business Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 1Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना टूटा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेतBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 1- Hall 2BS Manthan 2026, Day 1: भारत मंडपम में आज जुटेंगे देश के बड़े नेता, भविष्य की रणनीति पर करेंगे व्यापक चर्चाStock Market Update: टैरिफ तनाव से बाजार बेहाल! सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 25,500 के नीचे; आईटी और भारी शेयरों में बिकवालीWeather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हाल

Chakshu Portal: फ्रॉड, स्पैम कॉल या मैसेज का हो गए हैं शिकार, तो घबराएं नहीं ऐसे चक्षु पोर्टल पर दर्ज कराएं रिपोर्ट

Advertisement

चक्षु पोर्टल (Chakshu portal) टेलीकॉम विभाग (DoT) द्वारा साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए एक नई पहल है। यह सर्विस अब संचार साथी (Sanchar Saathi) वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Last Updated- July 09, 2024 | 8:17 PM IST
Cyber Crime
Representative Image

How to Use Chakshu Portal to Report Fraud: क्या आप जानते हैं? नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्रतिदिन लगभग 7,000 साइबर- अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज की जाती हैं। हाल ही में बिज़नेस स्टैंडर्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 2024 के शुरुआती चार महीनों में ही साइबर अपराधियों ने भारतीयों को 1,750 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया है।

तेजी से बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए टेलीकॉम विभाग (DoT) ने शिकायत दर्ज करने के लिए एक नया चक्षु पोर्टल (Chakshu Portal) पेश किया है। इस नए पोर्टल का उद्देश्य संदिग्ध धोखाधड़ी वाले कॉल और मैसेजों का पता लगाना और उन्हें रोकना है। चक्षु पोर्टल पर फ्रॉड कॉल, स्पैम मैसेज या अन्य किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रिपोर्ट करना बहुत ही आसान है।

चक्षु पोर्टल क्या है?

चक्षु पोर्टल (Chakshu portal) टेलीकॉम विभाग (DoT) द्वारा साइबर धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए एक नई पहल है। यह सर्विस अब संचार साथी (Sanchar Saathi) वेबसाइट पर उपलब्ध है।

देश भर से लोग अब साइबर धोखाधड़ी जैसे फर्जी ग्राहक सेवा हेल्पलाइन, बैंक अकाउंट, पेमेंट वॉलेट, गैस कनेक्शन, नकली सरकारी अधिकारी बनकर ठगना आदि की रिपोर्ट कर सकते हैं। नए चक्षु पोर्टल के साथ, यूजर्स कॉल (Call), एसएमएस (SMS) और यहां तक कि व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से होने वाले साइबर धोखाधड़ी की शिकायत भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, DoT ने एक डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म (DIP) भी पेश किया है, जो इस प्रकार की धोखाधड़ी से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के साथ जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। इसलिए, चक्षु पोर्टल और डीआईपी से देश भर में साइबर धोखाधड़ी का पता लगाने और उसे रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Also read: किसी और का बकाया आपके कार्ड पर आए तो हरकत में आएं

चक्षु पोर्टल पर धोखाधड़ी वाले स्पैम कॉल की रिपोर्ट कैसे करें?

चरण 1: sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं और सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज तक स्क्रॉल करें।

चरण 2: इस टैब के अंतर्गत चक्षु विकल्प चुनें और फिर कंटिन्यू फॉर रिपोर्टिंग
(continue for reporting) पर क्लिक करें।

चरण 3: ड्रॉप-डाउन मेनू से धोखाधड़ी की कैटेगरी का चयन करें और कॉल का स्क्रीनशॉट साथ में लगा दीजिए।

चरण 4: उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें जिससे आपको संदिग्ध धोखाधड़ी वाला कॉल आया था।

चरण 5: धोखाधड़ी वाले कॉल की तारीख और समय दर्ज करें और विस्तार से शिकायत प्रदान करें।

चरण 6: अंत में, अपना पर्सनल डिटेल दर्ज करें, इसे ओटीपी के साथ वेरीफाई करें, और शिकायत सबमिट करें।

Also read: Cyber Fraud: साइबर अपराधियों का आतंक; 4 महीने में भारतीयों को लगाया 1750 करोड़ का चूना

चक्षु पोर्टल पर धोखाधड़ी वाले मैसेज की रिपोर्ट कैसे करें?

चरण 1: sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं और सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज तक स्क्रॉल करें।

चरण 2: इस टैब के अंतर्गत चक्षु विकल्प चुनें और फिर कंटिन्यू फॉर रिपोर्टिंग
(continue for reporting) पर क्लिक करें।

चरण 3: माध्यम के रूप में एसएमएस का चयन करें। अब, ड्रॉप-डाउन मेनू से धोखाधड़ी की श्रेणी का चयन करें और प्राप्त मैसेज का स्क्रीनशॉट लगा दें।

चरण 4: संदिग्ध एसएमएस के प्रकार का चयन करें, चाहे वह शॉर्टकोड (उदाहरण AX-56070) के साथ प्राप्त हुआ हो या बिना शॉर्टकोड के।

चरण 5: उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें जिससे आपको संदिग्ध धोखाधड़ी वाला मैसेज प्राप्त हुआ है।

चरण 6: धोखाधड़ी वाले मैसेज की तारीख और समय दर्ज करें और विस्तार से शिकायत प्रदान करें।

चरण 7: अंत में, अपना पर्सनल डिटेल दर्ज करें, इसे ओटीपी के साथ वेरीफाई करें, और शिकायत सबमिट करें।

Also read: Gold ETF: भारत में गोल्ड ईटीएफ ने बनाया रिकॉर्ड! 2024 की पहली छमाही के दौरान निवेश 3,186 हजार करोड़ रुपये बढ़ा

चक्षु पोर्टल पर आप किस-किस तरह के फ्रॉड को रिपोर्ट कर सकते हैं?

  • बैंकों, बिजली, गैस कनेक्शन, बीमा पॉलिसी आदि से संबंधित केवाईसी से जुड़ा किसी भी तरह का फ्रॉड।
  • सरकारी अधिकारी/रिश्तेदार के रूप में हुई ठगी।
  • फर्जी कस्टमर केयर हेल्पलाइन से जुड़ा फ्रॉड।
  • संदिग्ध ऑनलाइन नौकरियां, लॉटरी, उपहार, और लोन ऑफर की पेशकश करने वाले लोगों की शिकायत कर सकते हैं।
  • सेक्सटॉर्शन (यह एक तरह का ब्लैकमेलिंग है, जिसमें साइबर अपराधी इंटरनेट के जरिए लोगों को कॉल कर अश्लील बातें करते हैं और उन्हें अपने झांसे में फंसा लेते हैं।)
  • मल्टीपल ऑटोमेटेड/रोबोटिक मैसेज।
  • दुर्भावनापूर्ण लिंक/वेबसाइट्स वाले मैसेज
  • कोई अन्य संदिग्ध धोखाधड़ी की शिकायत कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement