facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Bharat Mobility Global Expo 2025: आयात निर्भरता घटाए वाहन कलपुर्जा उद्योग- पीयूष गोयल

Advertisement

मंत्री ने कहा कि भारत में कुछ कंपनियां जो अभी भी वाहन कलपुर्जों का आयात कर रही हैं, वे प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगी।

Last Updated- January 17, 2025 | 10:35 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वाहन कलपुर्जा उद्योग को मशीनों का विनिर्माण शुरू करने और विदेशों पर आयात निर्भरता घटाने पर जोर देना चाहिए। गोयल ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 कम्पोनेंट्स शो में कहा, ‘हमें अन्य देशों पर क्यों निर्भर रहना चाहिए, खासकर उन देशों पर जिनकी अर्थव्यवस्थाएं बाजार वाली नहीं हैं या जिनके आर्थिक तैर-तरीके पारदर्शी नहीं हैं। हमें अपने उद्योग के लिए आवश्यक उपकरणों, मशीनरी के लिए उन पर क्यों निर्भर रहना चाहिए।’

मंत्री ने कहा कि भारत में कुछ कंपनियां जो अभी भी वाहन कलपुर्जों का आयात कर रही हैं, वे प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगी, क्योंकि घरेलू उत्पाद विदेशी उत्पादों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी हैं।

उन्होंने उद्योग से ​स्विटजरलैंड के साथ भागीदारी पर विचार करने को भी कहा क्योंकि उस देश की विशेषज्ञता मशीनों के निर्माण में है। ​मंत्री ने कहा, ‘इनमें से कई भारत में निवेश करना चाहती हैं क्योंकि उन्होंने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के तौर पर 100 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धताएं जताई हैं।’

पिछले साल भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत ईएफटीए देशों ने इस समझौते के प्रभावी होने के 10 वर्षों के अंदर 50 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बाद अगले पांच वर्षों में 50 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। इस समूह में आइसलैंड, स्विटजरलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन शामिल हैं।

मंत्री ने उद्योग से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कलपुर्जों का उत्पादन बढ़ाने को कहा क्योंकि इसमें व्यापक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि यह सही समय है कि हम पांच साल की कार्य योजना बनाएं कि किस तरह हम इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ेंगे और वर्ष 2030 तक दुनिया को दिखाएं कि भारत ऐसा देश है जो जब कुछ ठान लेता है तो उसे हासिल करता है।’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों से तापमान परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियां दूर होंगी, प्रदूषण घटेगा, आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम होगी।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement