facebookmetapixel
Advertisement
चीन से निवेश पर नरम रुख: गोयल ने BS ‘मंथन’ में दिए बड़े बदलाव के संकेत, खुलेगी निवेश की राहविकसित भारत का रोडमैप: प्रो. महेंद्र देव ने BS ‘मंथन’ में बताया कैसे 3 बड़े लक्ष्यों से बदलेगी देश की तस्वीरBS ‘Manthan’ में Dixon के CEO अतुल लाल ने कहा: अब सिर्फ असेंबलिंग नहीं, खुद का ‘IP’ बनाएगा भारत₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटारा

EV के पंजीकरण में बेंगलूरु अव्वल, मुंबई, दिल्ली और पुणे को पछाड़ा

Advertisement

बेंगलूरु में बीते साल इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण तीन गुना बढ़कर 8,690 हो गया

Last Updated- June 09, 2024 | 10:26 PM IST
EV के पंजीकरण में बेंगलूरु अव्वल, मुंबई, दिल्ली और पुणे को पछाड़ा , Bengaluru tops in EV registration, beats Mumbai, Delhi and Pune

इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण के मामले में बेंगलुरु शीर्ष पर पहुंच गया है। तकनीकी रुझान वाले कार्यबल, बढ़ती स्वीकार्यता, शून्य सड़क कर, इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सब्सिडी पर मिलने वाली बिजली और चार्जिंग स्टेशन के बड़े नेटवर्क के कारण साल 2023 में दक्षिण भारत के इस शहर ने मुंबई, दिल्ली, और पुणे को पीछे छोड़ दिया है।

जैटो डायनामिक्स के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी में साल 2023 में इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण तीन गुना बढ़कर 8,690 हो गया जो देश के तीन बड़े महानगरों में देखी गई वृद्धि से काफी ज्यादा है। इन आंकड़ों का बिज़नेस स्टैंडर्ड ने विश्लेषण किया है। इसके अलावा, बेंगलूरु के लोग न केवल इलेक्ट्रिक कारों बल्कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को भी अपना रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बीते चार वर्षों से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण में देश का नंबर एक शहर बनी हुई है।

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा कि विभिन्न कारणों से भारत की तकनीक राजधानी कहे जाने वाले बेंगलूरु शहर का इलेक्ट्रिक कारों के पंजीकरण में शीर्ष स्थान है।

उन्होंने कहा, ‘नीतिगत दृष्टिकोण से देखें तो कर्नाटक की इलेक्ट्रिक वाहन नीति ने इन वाहनों को अपनाने में बहित बड़ी भूमिका निभाई है। शून्य सड़क कर, इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सब्सिडी वाली बिजली, सरकारी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन में लगातार वृद्धि और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में लगातार उद्योग की बढ़ती भागीदारी से भी लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं।’

श्रीवत्स ने कहा, ‘शहर में विभिन्न चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों (सीपीओ) द्वारा संचालित एक मजबूत सार्वजनिक चार्जिंग ढांचा है जिससे लोगों को ईवी के बारे में सही ज्यादा अच्छा सुनने को मिल रहा है।’

जैटो डायनामिक्स के आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में भारत में 87,927 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री और पंजीकरण हुआ है। टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टीपीईएम ने पिछले साल बिक्री के लिहाज से 71.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपना दबदबा कायम रखा।

ह्युंडै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बेंगलूरु का 11 फीसदी से अधिक का योगदान है। यह शहर उसके इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के लिए दूसरा बड़ा बाजार है। कोरिया की कार विनिर्माता कंपनी फिलहाल भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारें आयनिक 5 और कोना इलेक्ट्रिक बेचती है।

गर्ग ने कहा, ‘कई तकनीक कंपनियों, स्टार्टअप और युवा कार्यबल की मौजूदगी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता और स्वीकृति को बढ़ावा दिया है। उल्लेखनीय है कि बेंगलूरु में आयनिक 5 के 72 फीसदी खरीदार कारोबारी हैं, जिससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों और स्टार्टअप केंद्र के तौर पर शहर की स्थिति का पता चलता है। इसके अलावा बेंगलूरु में आयनिक 5 की 22 फीसदी खरीदार महिलाएं है।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement