facebookmetapixel
Advertisement
Personal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Apple Event 2023: ऐप्पल के नए iPhone में बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और नई चार्जिंग सिस्टम की खूबियां

Advertisement

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ऐप्पल के मुख्यालय में यह आयोजन ऐसे समय हुआ है जबकि कंपनी अपनी बिक्री में आई मामूली गिरावट के रुख को पलटने का प्रयास कर रही है।

Last Updated- September 13, 2023 | 2:17 PM IST
Apple CEO Tim Cook step down

Apple Event 2023 : ऐप्पल (Apple) ने मंगलवार को अपने अगली पीढ़ी की आईफोन सीरीज का अनावरण किया। कंपनी के आईफोन की इस श्रृंखला में उपभोक्ताओं को बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और एक नई चार्जिंग प्रणाली मिलेगी।

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ऐप्पल के मुख्यालय में यह आयोजन ऐसे समय हुआ है जबकि कंपनी अपनी बिक्री में आई मामूली गिरावट के रुख को पलटने का प्रयास कर रही है।

जुलाई में ऐप्पल के शेयर में गिरावट

कंपनी की बिक्री में हाल के समय में गिरावट आई है। जुलाई के मध्य से ऐप्पल के शेयर की कीमत में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आने का मुख्य कारण यही है और इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,000 अरब डॉलर से नीचे आ गया है। हालांकि, निवेशक मंगलवार को ऐप्पल द्वारा पेश किए गए उत्पादों से अधिक प्रभावित नहीं दिखे। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : Apple Wonderlust Event 2023 : ऐप्पल ने iPhone 15 सीरीज को किया लॉन्च, इन शानदार फीचर्स के साथ की पेशकश

iPhone Pro Max में नई खूबियां

ऐप्पल ने अपने आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में पर्याप्त नई खूबियां जोड़ी हैं। इससे इस मॉडल की शुरुआती कीमत पिछले साल के संस्करण से 100 डॉलर या नौ प्रतिशत बढ़कर 1,200 डॉलर हो गई है। कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन 15 प्रो मैक्स अब 256 मेगाबाइट स्टोरेज प्रदान करेगा। आईफोन 14 प्रो मैक्स के कम महंगे संस्करण के लिए यह 128 मेगाबाइट है।

iPhone 15 सीरीज प्राइस

ऐप्पल अपनी इस श्रृंखला के तहत बेसिक आईफोन 15 को 800 डॉलर में, आईफोन 15 प्लस को 900 डॉलर में और आईफोन 15 प्रो को 1,000 डॉलर में बेच रही है।

इन्वेस्टिंग.कॉम के विश्लेषक थॉमस मोंटेरियो का मानना है कि इन कीमतों को कायम रखने से ऐप्पल का मुनाफा मार्जिन प्रभावित होगा और इससे कंपनी के शेयर के भाव पर असर पड़ेगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऊंची महंगाई दर और बढ़ती ब्याज दरों को देखते हुए यह एक अच्छा कदम है।

यह भी पढ़ें : सरकार और Meta मिलकर 5 लाख उद्यमियों को ​सिखाएंगे डिजिटल स्किल

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 12:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement