IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देना ऐतिहासिक भूल : जेटली
'

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देना ऐतिहासिक भूल : जेटली

PTI

- July,08 2012 9:33 PM IST

भाजपा ने आज चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जे से संबंधित अपने वार्ताकारों की रिपोर्ट को स्वीकार कर लेती है तो पार्टी आंदोलन छेड़ेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने यहां एक सेमिनार में कहा, हम मूक दर्शक बनकर नहीं रहेंगे और एक बार फिर देश वैसा ही आंदोलन देखेगा जैसा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने छेड़ा था।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में पहले व्याप्त रही प्रवेश परमिट प्रणाली के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था, जिसके तहत देश के अन्य हिस्सों से नागरिकों को प्रवेश पाने के लिए अनुमति हासिल करनी पड़ती थी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता जेटली ने कहा कि मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा दिये जाने के खिलाफ भी आवाज उठाई थी।

उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गलत सिद्धांतों के चलते जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया गया।

जेटली ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देना ऐतिहासिक भूल थी।

उन्होंने कश्मीर पर वार्ताकारों की रिपोर्ट विषयक सेमिनार में कहा कि इतिहास को यह स्वीकार करना पड़ेगा कि कश्मीर पर नेहरू का दृष्टिकोण भारत के लिए महंगा साबित हुआ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST