विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार भारत में जलप्रवाह की सूचना देंगे चीन, पाक और भूटान
'

भारत में जलप्रवाह की सूचना देंगे चीन, पाक और भूटान

PTI

- July,08 2012 7:53 PM IST

केंद्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री विंसेंट पाला ने कहा है कि देश में बहने वाली नदियों के जलस्तर के बारे में सूचना मुहैया कराने के लिए चीन, पाकिस्तान और पड़ोसी देश भूटान सहमत हो गए हैं। इस सू़चना से बाढ़ से होने हताहत होने वाले लोगों की संख्या कम करने में मदद मिल सकती है।

पाला ने कहा कि इन देशों में जलस्तर का हमारे देश में बाढ़ की स्थिति से सीधा संबंध है और इसलिए मंत्रालय ने इन देशों के साथ सम्पर्क स्थापित करने का निर्णय किया।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने अपने केंद्रीय जन आयोग :सीडब्ल्यूसी: के जरिये नदियोें के विभिन्न सहायक नदियों पर अपने पूर्वानुमान केंद्र स्थापित किये हैं जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी भी शामिल है। ये केंद्र चीन, पाकिस्तान और भूटान जैसे देशों के साथ के साथ लगती सीमा पर स्थापित किये गए हैं।

चीन के अधिकारी ब्रह्मपु़़त्र से आने वाली बाढ़ से निबटने के लिए किये जाने वाले अभ्यास के तहत पूर्वोत्तर में ब्रह्मपुत्र के साथ मिलने वाली त्सांग्पो सहित पांच नदियों के जलस्तर के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं मुहैया करा रहे हैं।

उन्होंने कहा, चीन को एक वर्ष में करीब 87 लाख रुपये का भुगतान किया गया जबकि ब्रह्मपुत्र के जलस्तर को लेकर सूचनाएं मुहैया कराने के लिए और 14 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत ने ऐसी ही कार्य के लिए अन्य देशों के साथ समझौता किया है जिसमें भूटान और पाकिस्तान शामिल हैं। ब्रह्मपुत्र के 52 से अधिक सहायक नदियां हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST