आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत में उस व्यक्ति का निधन हो गया है जिसे कुछ इतिहासकारों ने ब्रिटिश राजशाही का वाजिब उत्तराधिकारी करार दिया था।
माइक हास्टिंग्स का जन्म लाउडाउन में हुआ था। 1960 में वह आस्ट्रेलिया में बस गए थे। उनका निधन 30 जून को हुआ और कल सिडनी से 750 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जेरिलदेरी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
साल 2004 में हास्टिंग्स उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब ब्रिटेन के चैनल-4 की एक डॉक्यूमेंटरी टीम ने अपने शोध के दौरान पाया कि हास्टिंग्स के पूर्वजों को 15वीं सदी में धोखे से राजशाही से बेदखल किया गया था।
भाषा