IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भाजपा को अपने स्वरूप में बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत
'

भाजपा को अपने स्वरूप में बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत

PTI

- July,07 2012 11:33 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र आर्गेनाइजर में प्रकाशित एक लेख में लेखक ने भाजपा को अपने स्वरूप में बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत बताई है और पार्टी में व्यक्तित्वों के टकराव पर चिंता जताई है।

वरिष्ठ पत्रकार एम वी कामथ ने लेख में लिखा है, सभी दलों के लिए फिर से अपने स्वरूप पर ध्यान देने का समय है। भाजपा के लिए भी खुद को बदलाव पर ध्यान देने का समय है।

लेखक ने कहा है, एक पार्टी का स्पष्ट दृष्टिकोण होना चाहिए, विशिष्ट विचारधारा होनी चाहिए, जिससे किसी का उत्थान या पतन होता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि एकजुट संगठन दिखना चाहिए जो एक आवाज में बोले।

कामथ ने कहा, क्या कोई आज की भाजपा के बारे में यह कह सकता है। व्यक्तित्वों और हितों के टकराव को बड़े दुखद तरीके से यहां देखा गया है जिसने भाजपा समर्थकों को भी दुखी कर रखा है।

उन्होंने कहा कि हालात पर तेजी से ध्यान देने की जरूरत है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एपीजे अब्दुल कलाम से उम्मीदवारी के लिए कहने के भाजपा के शुरूआती कदम को गलत ठहराते हुए उन्होंने लिखा है, उनसे चुनाव के लिए कहना, जबकि विशेष तौर पर उनके हारने की संभावना हो, उनकी साख को कम करने का विचारहीन तरीका था। भाजपा को इसे समझना चाहिए था। खुशी की बात है कि कलाम ने खुद को इससे बचा लिया।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST