IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार उच्च न्यायालय ने धरम सिंह की दलील खारिज की
'

उच्च न्यायालय ने धरम सिंह की दलील खारिज की

PTI

- July,07 2012 5:04 AM IST

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह की यह दलील खारिज कर दी कि बतौर सक्षम प्राधिकार राज्यपाल को किसी याचिका में पक्ष नहीं बनाया जा सकता।

मुख्य न्यायाधीश विक्रमजीत सेन की अगुवाई वाली एक खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह दलील खारिज कर दी। याचिकाकर्ता नतेश ने 23 जून 2009 के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें तत्कालीन राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने अवैध खनन पर लोकायुक्त की अंतरिम रिपोर्ट के संबंध में धरम सिंह को आरोप से मुक्त कर दिया था।

इस लोकायुक्त रिपोर्ट मंे धरम सिंह पर अवैध खनन के सिलसिले में आरोप लगाया गया था और राज्य सरकार से कहा गया था कि कुछ इलाकों में खनन गतिविधि की इजाजत देने के धरम सिंह के फैसले से कथित रूप से हुआ 23 करोड़ का नुकसान उनसे वसूला जाए।

जब कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन था तब ठाकुर ने धरम सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST