IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार डालर के मुकाबले रुपया 48 पैसे गिरा
'

डालर के मुकाबले रुपया 48 पैसे गिरा

PTI

- July,07 2012 4:56 AM IST

डालर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और स्थानीय मुद्रा का भाव 48 पैसे टूट कर 54.97 प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार के जानकार लोगों के अनुसार अमेरिकी डालर की आपूर्ति अच्छी थी पर आयातकों की ओर से उसकी मांग बढने से रुपए पर दबाव बढ गया था। यूरोपीय केद्रीय बैंक :ईसीबी: द्वारा आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए नीतिगत ब्याज दर में कटौती किए जाने की उम्मीद से डालर को मजबूती मिली।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सुबह रुपए तेज गिरावट के साथ 54.80 पर खुला और अंत तक दबाव में रहा। कल बंद के समय डालर का भाव 54.49 था।

कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा 55.23 तक डूब गयी थी पर इसके कुछ सुधार हुआ और अंत में दर 54.97 रुपए प्रति डालर पर टिकी। यह कल की तुलना में 48 पैसे या 0.88 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश ने स्थानीय मुद्रा को बड़ी गिरावट के बचा लिया। बाजार के लोगों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज शेयर बाजार में 430 करोड़ रुपए का निवेश किया।

आईडीबीआई ट्रेजरी के प्रमुख एनएस वेंकटेश ने कहा कि तेल आयतकों की ओर से डालर की मांग बढने और यूरो के समक्ष डालर की तेजी के चलते रुपए में गिरावट आयी।

भारतीय बाजार बंद होने के बाद ईसीबी ने कर्ज के लिए अपनी प्रमुख ब्याज दर घटा कर 0.70 प्रतिशत तथा जमा दर शून्य प्रतिशत करने की घोषणा की।

रिजर्व बैंक ने आज के कारोबार के लिए संदर्भ दर 55.0250 रुपए प्रति डालर और 68.9660 रुपए प्रति यूरो तय की थी।

आज पौंड का भाव 85.28 से बढ कर 85.71 और यूरो 68.50 से बढ कर 68.76 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में डालर पर प्रीमियम की दरंे नरम रही क्योंकि निर्यातकों की ओर से डालार की आपूर्ति बनी हुई है। डालर दिसंबर डीलीवरी के सौदों पर प्रीमियम घट कर 167-168 पैसे पर आ गया। कल बंद के समय प्रीमियम दर 173-175 पैसे थी।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST