विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार सभी बैंक बचत खाते पर ब्याज दर आकर्षक बनाएं .. रिजर्व बैंक
'

सभी बैंक बचत खाते पर ब्याज दर आकर्षक बनाएं .. रिजर्व बैंक

PTI

- July,06 2012 4:14 AM IST

बचत खाते पर ब्याज दरों को नियंत्रणमुक्त करने के बाद रिजर्व बैंक का मानना है कि बड़े बैंकों को भी छोटे बैंकों की तरह बचत खाते पर ब्याज दरों को ग्राहकों के लिये आकर्षक बनाना चाहिये।

रिजर्व बैंक ने पिछले साल बचत खाते पर ब्याज दर को नियंत्रणमुक्त कर दिया था। उसके बाद निजी क्षेत्र के कई छोटे बैंकों ने बचत खाते पर उंचा ब्याज देना शुरु किया, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंकों ने इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया।

रिजर्व बैंक गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कल यहां कहा कि बचत खाते पर ब्याज दरों को नियंत्रणमुक्त किये जाने के बाद निजी क्षेत्र के छोटे बैंकों ने दरों को बढाया है और इसका उन्हें फायदा भी मिला है। इस श्रेणी में उनका हिस्सेदारी बढ़ी है।

सुब्बाराव ने कहा बड़े बैंकों ने इस दिशा में अभी तक ज्यादा कुछ नहीं किया .. रिजर्व बैंक बचत बैंक खाते के वर्ग में और अधिक सक्रिय गतिविधियां देखना चाहता है। निम्न आयवर्ग के परिवार जो कि वर्तमान में बैंकिंग क्षेत्र की पहुंच से बाहर हैं, उन्हें आकर्षित करने के लिये ग्राहकों के अनुकूल कुछ नवीन प्रयास होने चाहिये।

सुब्बाराव ने यहां इंडियन ओवरसीज बैंक की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में यह बात कही।

रिजर्व बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दरों को नियंत्रणमुक्त करते हुये कहा था कि एक लाख रुपये तक की बचत पर बैंकों में समान ब्याज दर होनी चाहिये जबकि एक लाख से अधिक की जमा पर बैंक प्रतिस्पर्धी ब्याज एवं शुल्क रख सकते हैं।

बड़े बैंकों में वर्तमान में बचत खाते पर चार प्रतिशत ब्याज दर है जबकि निजी क्षेत्र के कई बैंकों ने बचत खाते पर छह से सात प्रतिशत तक ब्याज देना शुरु किया है।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST