भारतीय मोबाइल हैंडसेट बाजार में तेजी से विस्तार कर रही कंपनी कार्बन मोबाइल ने टैबलेट बाजार में कदम रखा है।
कार्बन मोबाइल ने दिवाली तक बाजार में किफायती पर तकनीकी दृष्टि से उन्नत कई नए टैबलेट और स्मार्ट फोन पेश करने की आज यहां घोषणा करते हुए कहा है कि वह अब हैंडसेट के साथ साथ भारतीय ग्राहकों की विशिष्ट जरूतों को पूरा करने के लिए खुद एप्लिकेशन, कंटेंट और दूसरे उत्पाद विकासित करेगी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रदीप जैन और कार्यकारी निदेशक शशिन देवसरे ने यहां एक संवादाता सम्मेलन में कार्बन मोबाइल के पहले हाईटेक टैबलेट स्मार्ट टैब 1 को पेश करते हुए कहा कि यह मोबाइल उपकरण बाजार के प्रति कंपनी की नयी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह अपने देशव्यापी नेटवर्क के जरिये ग्राहकों को न केवल हैंडसेट और टैब सुलभ कराएगी बल्कि उन्हंे स्मार्ट एप्लिेकेशन और सेवाओं के नए विकल्प भी देगी।
कार्बन मोबाइल का पहला टैबलेट स्मार्ट टैब 1 17.8 सेंटीमीटर की 5-प्वाइंट टच स्क्रीन वाला उपकरण है जो एंड्रायड 4.0.3 आपरेटिंग प्रणाली और 1.2 गीगा हत्र्ज ब्रस्ट तीव्र प्रोसेसर से युक्त है। वाईफाई और 3जी वायरलेस कनेक्शन के साथ चलने में
समर्थ इस टैबलट की कीमत 7,000 रुपये रखी गयी है।
कार्बन मोबाइल ने स्मार्ट टैब-1 के साथ नए फीचर वाले तीन ड्यूल सिम स्मार्टफोन कार्बन ए9, ए7 और ए5 भी पेश किए हैं जो एंड्रायड आपरेटिंग प्रणाली पर आधारित हैं। ये फोन क्रमश: 9,500 रु, 7500 रु और 5,800 रु. के रेंज में हैं। इनमें से पहले फोन का प्रोसेसर 1 गीगा हत्र्ज का और बाकी दोनों का 800-800 मेगा हत्र्ज क्षमता का है।