इटली की ओर से डेनियल डि रोसी का तीसरे मिनट मंे ही शाट पोस्ट से टकरा गया। इसके बाद बुलेन ने पांचवें मिनट में ग्लेन जानसन के शाट को रोका जो इंग्लैंड की ओर से मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रयास था।
बालोटेली ने कुछ मौके बनाए लेकिन वे इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। मध्यांतर तक दोनों टीमों के गोल करने में नाकाम रहने के बाद हाजसन ने स्थानापन्न के रू में एंडी कैरोल और थियो वाल्कोट को उतारा जिन्होंने स्वीडन के खिलाफ 3 . 2 की जीत के दौरान गोल दागे थे। लेकिन ये दोनों भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
अतिरिक्त समय के दौरान मैच के 101वें मिनट में दियामांती का शाट पोस्ट से टकरा गया जबकि 115वें मिनट में नोसेरेनो ने उनके क्रास पर गोल दाग दिया लेकिन यह आफ साइड हो गई।