विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार बोपन्ना..चेंग मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में
'

बोपन्ना..चेंग मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में

PTI

- July,05 2012 7:03 PM IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी चीनी जोड़ीदार झी चेंग ने यहां इटली की डेनियल ब्रैसियाली और रोबर्टा विंची को सीधे सेटों मंे हराकर विम्बलडन के मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया ।

भारत और चीन की 10वीं वरीय जोड़ी ने उलटफेर करते हुए आल इंग्लैंड क्लब में महज 40 मिनट में छठी वरीयता प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को आसानी से 6 . 0 , 6 . 3 से पराजित किया ।

अब उनकी भिड:त अमेरिका के माइक ब्रायन और लिजा रेमंड की दूसरी वरीय जोड़ी से होगी ।

बोपन्ना और चेंग के कोर्ट पर दबदबे का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पहली सर्विस से 86 प्रतिशत को अंक में तब्दील किया । दूसरी सर्विस में भी अंक जुटाने का उनका प्रतिशत 73 प्रतिशत रहा ।

इन दोनों ने नौ ब्रेकप्वाइंट में से चार को अंक में बदला जबकि अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को एक भी ब्रेक का मौका नहीं दिया ।

पहले सेट में भारतीय..चीनी जोड़ी ने चार विनर लगाकर दबदबा बना लिया और सात में से तीन ब्रेक अंक बनाकर 6 . 0 से सेट अपने नाम किया ।

दूसरे सेट में इटली की जोड़ी ने चुनौती देने की कोशिश की लेकिन बोपन्ना और चेंग ने उन्हें आसानी से पराजित कर दिया ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST