Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर मुहर: 100% शुल्क-मुक्त पहुंच, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुला26th Business Standard-Seema Nazareth Award: पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने मीडिया को दी ‘संवाद’ की नसीहतसन फार्मा ने ऑर्गेनान पर लगाया बड़ा दांव, 11.75 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलानसंजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— मध्यस्थता अपनाएं, लड़ने की यह उम्र नहीं हैसर्ट-इन की बड़ी चेतावनी: क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडल से बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, रहें सावधानबंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में वादे तो बड़े, पर आर्थिक गुंजाइश कमआबकारी नीति मामला: केजरीवाल ने अदालत को लिखा पत्र, सुनवाई में नहीं होंगे शामिलमुख्य आर्थिक सलाहकार का विजन: ऊर्जा संकट और आर्थिक दिक्कतों का समाधान है ‘उत्पादकता में बढ़ोतरी’निजी बैंकों में तकनीक का असर: ऐक्सिस, HDFC और RBL बैंक में घटी कर्मचारियों की संख्याआरबीआई का बड़ा फैसला: अन रेटेड लोन पर 150% जोखिम भार की सीमा अब ₹500 करोड़ हुई
अन्य समाचार अदालतें यौन शोषण के विरुद्ध शिकायत के अधिकार की रक्षा करें: न्यायालय
'

अदालतें यौन शोषण के विरुद्ध शिकायत के अधिकार की रक्षा करें: न्यायालय

PTI

- December,03 2021 11:13 PM IST

तीन दिसंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अदालतें यौन शोषण के विरुद्ध शिकायत के अधिकार की रक्षा करें जो कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत

शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालतों के लिए यह भी अहम है कि वे इसका ध्यान रखें कि कार्यस्थलों पर यौन शोषण में ताकत के खेल भी होते हैं। न्यायालय ने कहा कि यदि अपील करने के तरीके इस प्रकिया को सजा में तब्दील कर देते हैं तो यौन शोषण से पीड़ित व्यक्ति के लिए सुधारात्मक कानून किसी काम के नहीं रहेंगे।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की एक पीठ ने कहा, “हम इस पर भी ध्यान दिलाना चाहते हैं कि ऐसा देखने में आ रहा है कि सेवा नियमावली की अत्यधिक तकनीकी व्याख्या के चलते यौन कदाचरण में की गयी कार्यवाही की वैधता समाप्त हो रही है।”

न्यायालय ने यह टिप्पणी कलकत्ता उच्च न्यायालय के 18 दिसंबर 2018 को दिए गए आदेश को निरस्त करते हुए दी। उक्त आदेश में, जूनियर अधिकारी के यौन शोषण के आरोपी, बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई को खारिज कर दिया गया था।

न्यायालय ने कहा, “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन शोषण (रोकथाम, निषेध और शिकायत) अधिनियम 2013 के तहत यौन प्रकृति के कदाचरण पर दंड देने का प्रावधान है और सभी सार्वजनिक तथा निजी संस्थानों को शिकायत के लिए उचित व्यवस्था बनाने को कहा गया है। हालांकि, सुधारात्मक कानून यौन शोषण से पीड़ित व्यक्तियों के लिए किसी काम के नहीं होंगे अगर अपील करने के तरीके को सजा की प्रक्रिया में तब्दील कर दिया जाएगा।”

भाषा यश नरेश उमा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement