IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है आयशर मोटर्स
'

प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है आयशर मोटर्स

PTI

- July,24 2021 6:13 PM IST

नयी दिल्ली 24 जुलाई (भाषा) विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए आयशर मोटर्स बिजलीचालित मोटरसाइकिल (ई-बाइक) की एक पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रॉयल एनफील्ड भी आयशर मोटर का हिस्सा है जो क्लासिक, बुलेट, हिमालयन, इंटरसेप्टर आईएनटी 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और मीटियोर 350 मोटरसाइकिलों की बिक्री करती हैं।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘ईवी श्रेणी सकारात्मक नीतिगत सुधार के साथ गति पकड़ रही है। भविष्य को देखते हुए हम ईवी उत्पादों को विकसित करने के लिए रणनीतिक रूप से काम कर रहे हैं। हम हालांकि इंटरनल कम्बशन इंजन की पेशकश पर काम जारी रखेंगे।’’

उन्होंने शेयरधारकों से कहा कि कंपनी के पास एक मजबूत ब्रांड और एक व्यापक आपूर्ति तंत्र के साथ उत्पाद विकास और निर्माण की क्षमताएं हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी वैश्विक बाजारों के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों और सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला विकसित करने को लेकर उपभोक्ताओं की गहरी समझ की मदद ले रही है।

250 से 750 सीसी के बाइक खंड की अग्रुणी कंपनी रॉयल एनफील्ड ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 6,09,403 मोटरसाइकलें बेची थीं।

भाषा अजय अजय

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST