IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार सुविधाओं की कमी के बावजूद बुजुर्ग, विकलांग मतदान के लिए उमड़े
'

सुविधाओं की कमी के बावजूद बुजुर्ग, विकलांग मतदान के लिए उमड़े

PTI

- December,04 2013 6:43 PM IST

कई लोग छड़ी का सहारा लेते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचे और कुछ व्हील चेयर पर अपने परिजनों का सहारा लेकर वोट डालने आए ।

दृष्टि बाधित 79 वर्षीय सुखबीर सिंह अपने छह वर्ष के पोते के साथ मतदान करने आए थे ।

लक्ष्मीनगर में मतदान करने आए सिंह ने कहा, मैं अभी तक मतदान करता आया हूं । कई लोग आश्चर्य जताते हैं कि एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा । लेकिन मैं जानता हूं कि हर एक वोट कीमती है ।

मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर एवं रैम्प के नहीं होने के बावजूद ऐसे मतदाताओं का उत्साह कमजोर नहीं पड़ा ।

कृष्णा नगर की 78 वर्षीय आई. पी. फौज छड़ी के सहारे चलते हुए वोट डालने आई थीं और प्रसन्न मुद्रा में मतदान केंद्र से बाहर निकलीं ।

उन्होंने कहा, मुझे लाइन में खड़ा होने से छूट दे दी गई और अधिकारी मुझे सहारा देकर मतदान केंद्र के अंदर ले गए ।

बहरहाल उन्होंने कहा कि अगर व्हीलचेयर होता तो उन्हें सहूलियत होती क्योंकि वह आर्थराइटिस से पीडि़त हैं ।

उन्होंने कहा, हमारे अभिभावकों ने हमें सिखाया है कि हमें हमेशा अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि हम ही सरकार बनाते हैं ।

75 वर्षीय मांगो देवी ने बताया कि उनके प्रयास एवं उत्साह को देखते हुए कुछ लोग उन्हें लेकर मतदान केंद्र के अंदर गए ।

देवान सिंह बिष्ट :80: अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने आए थे । उन्होंने कहा कि जब वादे के मुताबिक सुविधाएं नहीं होतीं तो कई लोग मतदान करने के लिए नहीं निकलना चाहते ।

उनके बेटे ने कहा, मेरे पिता वृद्ध हैं फिर भी वोट डालने के लिए उन्होंने हम पर जोर डाला । उनका उत्साह देखकर मैं उत्साहित हुआ ।

लक्ष्मीनगर के सर्वोदय बाल विद्यालय में कुछ बुजुर्ग इलेक्टि्रक ऑटोरिक्शा से वोट डालने पहुंचे ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST