ड्रोन विमानों का इस्तेमाल कांगो और रवांडा के बीच अशांत सीमा की निगरानी करने के लिए किया जाएगा जो कि गत तीन दशक के संघर्ष के दौरान मिलीशिया और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों से प्रभावित है।
संयुक्त राष्ट्र का कांगो में बड़ा शांति मिशन है तथा अन्य मिशन और देश यह आशा जताते हंै कि ड्रोन विमानों का प्रयोग विस्तारित किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने संवाददाताआंे को बताया कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रमुख हर्वे लाडसूस पूर्वी कांगो के गोमा शहर में हंै।
नेसिर्की ने कहा कि ड्रोन विमान नागरिकों की रक्षा के उसके उद्देश्य पूरा करने में एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होंगे।