हालांकि आयोग ने अभी तक दो कांग्रेसी नेताओं राजस्व मंत्री अरविंदर सिंह और सुशील गुप्ता की अपीलों पर कोई फैसला नहीं किया है जिन्होंने जिला मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति : एमसीएमसी : द्वारा उनके पेडन्यूज पर आए खर्च को चुनावी खर्च में जोड़े जाने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।
जिला एमसीएमसी ने 24, 407 रूपये और 9,786 रूपये क्रमश: सिंह तथा गुप्ता के चुनाव खर्च में जोड़ने का आदेश पारित किया था। सिंह गांधीनगर से जबकि गुप्ता मोती नगर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं ।
सीईओ विजय देव ने आज बताया, हमें दोनों कांग्रेसी उम्मीदवारों की अपीलें मिली हैं और हम तथ्यों का विश्लेषण करने की प्रक्रिया में हैं । उसके बाद ही आदेश पारित किया जाएगा।
अन्य जिन पांच उम्मीदवारों के पेडन्यूज खर्च को उनके चुनावी खर्च में जोड़ने का आदेश दिया गया है उनमें भाजपा उम्मीदवार नील दमन खत्री : नरेला , 17, 500 रू : और जयप्रकाश : सदर बाजार , 4893 रू : , बसपा उम्मीदवार धीरज कुमार टोकस : आरके पुरम 18, 019 रू : तथा मोहम्मद सलीम सैफी : नांगलोई , 9817 रू : शामिल हैं।