IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार दिल्ली में चुनावी घोषणापत्रों में सभी के लिए रोचक वायदे
'

दिल्ली में चुनावी घोषणापत्रों में सभी के लिए रोचक वायदे

PTI

- December,02 2013 10:23 PM IST

पार्टियों के घोषणापत्रों मंे अधिकतर वायदे न केवल जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझाव हैं बल्कि ऐसे विचार भी हैं जिन्हें देश या दुनिया के अन्य हिस्सों में लागू किया जा रहा है।

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक कॉमन स्मार्ट कार्ड देने का वायदा किया है जिसका इस्तेमाल मेट्रो और डीटीसी की बसों में किया जा सकेगा। यह व्यवस्था सिंगापुर जैसे शहरों मंे पहले से प्रचलित है।

शहरी योजना के संदर्भ में पार्टी ने पार्किंग का मास्टर प्लान बनाने और बहुस्तरीय भूमिगत पार्किंग की बात कही है जिस तरह का चलन मुंबई जैसे शहरों में है।

पार्टी ने पूर्वी दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय का पूर्वी परिसर खोलने की योजना बनाई है।

पहली बार किस्मत आजमा रही आप ने भी अपने घोषणापत्रों मंे महिलाओं, युवाओं, रिक्शा चालकों और अल्पसंख्यकों समेत समाज के अलग अलग वर्गों को लुभाने का प्रयास किया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में इसके 15 साल के शासन की उपलब्धियां गिनाई गयी हैं। संप्रग के महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम को भी गिनाया गया है।

गौर करने की बात है कि सभी पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों मंे अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्ग के मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST