कैलिफोर्निया की कंपनी वेबसेंस साइबर हमलांे व डाटा चोरी के मामले मंे सुरक्षा उपलब्ध कराती है। कंपनी ने कहा है कि वह इस हमले से बचाव करने में सफल रही। इसमें फिशिंग हमला भी शामिल है।
फिशिंग के तहत किसी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से लोगांे या कारपोरेट इकाइयांे को ईमेल भेजा जाता है और उनसे उनकी निजी मसलन पासवर्ड, के्रडिट कार्ड आदि की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाता है।
वेबसेंस के क्षेत्रीय निदेशक भारत सुरेंद्र सिंह ने प्रेट्र से कहा, पिछले सप्ताह वेबसंेस की सुरक्षा लैब ने फिशिंग ईमेल पकड़े जो पीएनबी के ग्राहकांे को लक्ष्य कर भेजे गए थे। इसका मकसद पीएनबी के कारपोरेट व निजी ग्राहकांे से उनका पासवर्ड हासिल करना था। उन्हौंने कहा कि पीएनबी वेबसेंस की ग्राहक नहीं है, लेकिन ये फिशिंग ईमेल कुछ उन लोगांे या कंपनियों को भेजे गए जो उसकी ग्राहक हैं।