चिदंबरम ने यहां एक बयान में कहा इतिहास के पाठ के बाद, नरेंद्र मोदी ने अर्थशास्त्र में अपना पहला पाठ पढ़ाया। मुझे याद है कि मैंने कई बार कहा है कि सोना, जिसका पूरी तरह आयात किया जाता है, खरीदने की वजह से चालू खाते का घाटा :सीएडी: बढ़ा है। मुझे याद नहीं कि मैंने कभी ऐसा कहा कि मुद्रास्फीति का कारण सोना खरीदना है।
वित्त मंत्री का संकेत मोदी के हालिया भाषणों में इतिहास तथा कुछ और घटनाक्रम के बारे में हुई चूकों की ओर था।
गुजरात के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने अर्थशास्ति्रयों से कहा कि मोदी के नए सबक पर ध्यान दें।
मोदी ने हाल ही में जोधपुर में एक रैली में कहा था कि चिदंबरम ने महंगाई बढ़ने का कारण सोना खरीदने को बताया है।
चिदंबरम अखबारों में छपी मोदी की जोधपुर रैली में दिए गए उस भाषण पर टिप्पण्ी कर रहे थे जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के हवाले से कहा गया है मैं उनकी :चिदंबदरम: तरह शिक्षित नहीं हूं लेकिन इतना मुझे पता है कि महंगाई बढ़ने का कारण सोना खरीदना नहीं बल्कि भ्रष्टाचार है।