आर्सेलरमित्तल ने एक बयान में कहा है कि अधिग्रहणकर्ता कंपनियों ने एक संयुक्त उद्यम बनाया है और इस सौदे का वित्तपोषण इक्विटी व रिण के जरिए किया जाएगा। कालवर्ट, अलाबामा स्थित इस कारखाने की क्षमता 53 लाख टन सालाना है।
आर्सेलरमित्तल के सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल ने एक बयान में कहा है, ेयह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक अधिग्रहण है। कालवर्ट कारखाना दुनिया का सबसे आधुनिक फिनिशिंग कारखाना है। ेे
उन्होंने कहा कि यह कारखाना अमेरिका में कंपनी के मौजूदा परिचालन के लिए पूरक का काम करेगा।
इस सौदे पर कुछ बाजारों में नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं।
भाषा