हाजिर बाजार में आपूर्ति बढ़ने के बीच बीयर बनाने वाली कंपनियों की मांग कमजोर होने से कीमतों में गिरावट आई। विदेशी बाजारों में भी कमजोरी के रख के कारण कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।
एनसीडीईएक्स में जौ के मई अनुबंध की कीमत 22.50 रपये अथवा 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,405 रपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसके सर्वाधिक सक्रिय दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 18 रपये अथवा 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,341 रपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 6,520 लॉट के लिए कारोबार हुआ।