IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भाजपा का दावा, केन्द्रीय मंत्री कर रहे हैं तेजपाल का बचाव
'

भाजपा का दावा, केन्द्रीय मंत्री कर रहे हैं तेजपाल का बचाव

PTI

- November,28 2013 4:13 AM IST

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने किसी का नाम लिए बिना आज ट्वीट किया, केन्द्रीय मंत्री जो कि तहलका के संस्थापक और पैट्रन हैं तरूण तेजपाल का बचाव कर रहे हैं।

गोवा की भाजपा सरकार द्वारा इस घटना में अनुचित रूचि दिखाए जाने का कारण बता कर मामले को राज्य से बाहर ले जाने के तेजपाल के आग्रह पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने कहा कि मामला न्यायालय में होने की वजह से वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं ,लेकिन किसी सरकार की चिंता का विषय यह नहीं होता कि व्यक्ति ने अपराध कहां किया।

पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, तेजपाल ने उस घटना के लिए गोवा को चुना... यह सलाह उन्हें भाजपा ने तो नहीं दी थी।

प्रसाद ने कहा कि तेजपाल ने स्वयं अपने अपराध को स्वीकार किया है और अब वह पीडि़त लडकी को मानसिक तौर पर प्रताडित कर रहे हैं। उसके चरित्र पर उंगली उठा कर वह उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की तेजपाल की मांग का विरोध करते हुए भाजपा ने कहा है कि ऐसा करके वह अपने बचाव का रास्ता खोज रहे हैं, क्योंकि वह केन्द्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस के करीब हैं।

जारी भाषा जलीस

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST