IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार 26...11: पाकिस्तान की एफआईए को जरूरत से ज्यादा लगे थे सबूत: भारत
'

26...11: पाकिस्तान की एफआईए को जरूरत से ज्यादा लगे थे सबूत: भारत

PTI

- November,27 2013 4:13 AM IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर : भाषा : अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को 6 से 15 दिसंबर तक यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर होने वाले जूनियर विश्व कप हाकी टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है जबकि डिफेंडर अमित रोहिदास उपकप्तान होंगे ।

हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने आज यहां टीम का ऐलान किया । चयनकर्ताओं ने इस महीने जापान के काकामिकाहारा में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में पांचवें स्थान पर रही 18 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है । इसी टीम के 13 खिलाड़ी सितंबर में सुल्तान जोहोर कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे ।

भारत को जूनियर विश्व कप में पूल सी में रखा गया है जिसमें कनाडा, कोरिया और हालैंड भी है । भारत अपने अभियान की शुरूआत छह दिसंबर को हालैंड के खिलाफ करेगा । उसे सात दिसंबर को कनाडा से और 10 दिसंबर को कोरिया से खेलना है ।

भारतीय टीम में कप्तान मनप्रीत सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो 85 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जबकि मिडफील्डर कोथाजीत सिंह ने 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं । फारवर्ड आकाशदीप सिंह और मनदीप सिंह क्रमश: 35 और 28 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं ।

टीम :

गोलकीपर :

सुशांत टिर्की और हरजोत सिंह

डिफेंडर :

सुखमनजीत सिंह , गुरजिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, प्रदीप मोर, अमित रोहिदास

मिडफील्डर :

हरजीत सिंह , सतबीर सिंह, प्रभदीप सिंह, इमरान खान, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह

फारवर्ड :

मनदीप सिंह, मालक सिंह, तलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह

स्टैंडबाय :

जगदीप दयाल, ललित उपाध्याय, गुरमेल सिंह, अफ्फान युसूफ, गगनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमोन मिराश टिर्की

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST