यहां नेत्र शिविर का उद्घाटन करने आये प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों और वंचितों के लिए शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें चला रही है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के लोगों द्वारा समय समय पर लगाये जाने वाले ऐसे शिविरों से भी आम लोगों की मदद होती है।
इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक योजना की शुरूआत की है जिसके तहत एक परिवार को 30 हजार रुपये तक की चिकित्सा सहायता मुफ्त मंे मिल सकेगी। सरकार की ओर से लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों को एक एक कार्ड मिलेगा जिससे 30 हजार रुपये तक का उनका इलाज बिल्कुल मुफ्त में हो सकेगा।
अटवाल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र मंे 350 करोड खर्च कर रही है।