विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार केंद्र मंे भाजपा की सरकार बनने पर काला धन वापस लाने का कानून बनेगा : मोदी
'

केंद्र मंे भाजपा की सरकार बनने पर काला धन वापस लाने का कानून बनेगा : मोदी

PTI

- November,25 2013 9:23 PM IST

बीकानेर के डा.करणी सिंह स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कोई भी देश जब तक औद्योगिक, कृषि एवं सेवा क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ेगा तब तक उसका विकास संभव नहीं है। केंद्र एवं राजस्थान की गलत नीतियों के कारण विकास दर की स्थिति बदतर हो गई है।

विदेशों में भारतीयों के जमा कालेधन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने पर कालेधन को वापस लाने के लिए कानून बनाया जायेगा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उतरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार को बीमारु प्रदेश का दर्जा दे रखा था लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां से बीमारु प्रदेश का कलंक मिट गया है । राजस्थान के माथे पर आज भी बीमारु प्रदेश होने का कलंक है।

उन्होंने कहा कि पिली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय राजस्थान की कृषि विकास दर 5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, लेकिन कांग्रेस की वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण कृषि विकास दर तीन प्रतिशत से भी नीचे आ गई है जबकि औद्योगिक विकास में भी कमी आ गई है।

मोदी ने कहा कि राजस्थान प्रमुख पर्यटक स्थल है लेकिन कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण इस क्षेत्र पर भी संकट का साया पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि संप्रग के नेता कहते है कि चाय बनाने वाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है । यह देश की जनता ही तय करेगी कि कौन प्रधानमंत्री होगा लेकिन यह तय है कि अब देश बेचने वाले प्रधानमंत्री नही बन सकेंगे।

जारी भाषा सं

11252106 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST