Advertisement
Stock Market: तेल की कीमतों से बाजार में हड़कंप! सेंसेक्स 829 अंक टूटा, निफ्टी गिरासोने में निवेश करें या रुकें? इन 5 फैक्टर्स पर रखें नजरईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी, अरब पड़ोसियों पर हमले जारी रहेंगेभू-राजनीतिक संकट बाजार के लिए सिर्फ ‘स्पीड ब्रेकर’, एनालिस्ट बोले- लॉन्ग टर्म रिटर्न पर असर नहींNSE के IPO की उलटी गिनती शुरू, 20 मर्चेंट बैंक और 8 कानूनी सलाहकारों की हुईं नियुक्तिदिल्ली में टूटेंगे बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड, गर्मियों में पीक डिमांड 9,000 मेगावाट पार जाएगी!जंग के हालात में घबराकर शेयर न बेचें, एनालिस्ट ने बताया 65% इक्विटी, 25% डेट और 10% गोल्ड में रखें पैसाफरवरी में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.21% पर, सोना-चांदी और सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की मंजूरी पर कुछ कहना जल्दबाजी: विदेश मंत्रालय70% तक रिटर्न का टारगेट! Nuvama को क्यों पसंद आ रहा ये Chemical Stock? जानें क्यों दिया इतना बड़ा टारगेट
अन्य समाचार एंटनी ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े सार्वजनिक उपक्रमों को चेतावनी दी
'

एंटनी ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े सार्वजनिक उपक्रमों को चेतावनी दी

PTI

- November,25 2013 8:43 PM IST

एंटनी ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े सार्वजनिक उपक्रमों और आयुध फैक्टरियों के एक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र से साथ साथ चलने की अपील की और पारदर्शी तरीके से काम करते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा।

उन्होंने कहा, आपको प्रतिस्पर्धी बनना होगा और उस दिशा में काम करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पीछे छूट जाएंगे।

एंटनी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का बरसों से विनिर्माण कर रहा है, पर प्रगति की गति और दिशा में काफी कुछ किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आयातों पर हमारी अत्यधिक निर्भरता ने हमें दुनिया में रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा आयातक बना दिया है। हमारे सार्वजनिक क्षेत्र को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आकांक्षा को पूरा करने के लिए अवश्य ही बड़ी जिम्मेदारी उठानी होगी।

एंटनी ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के आगे बढ़ने की काफी गुंजाइश है और ये सशस्त्र बलों के लिए रक्षा उपकरणों के विनिर्माण में एक सार्थक भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र, दोनों ही अपनी पूरा क्षमता के साथ काम नहीं करेंगे तब तक वे निकट भविष्य में सेना के तीनों अंगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे।

एंटनी ने कहा कि निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र को एक दूसरे को अपने प्रतिद्वंद्वी के तौर पर नहीं देखते हुए एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखना चाहिए।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement