जेठवा ने कई आरटीआई आवेदन दिए थे और गिरि वन में हो रहे कथित अवैध खनन को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की थी ।
सीबीआई ने कार्यकर्ता की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में सोलंकी को इस माह के आरंभ में दिल्ली से गिरफ्तार किया था और अगले दिन ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाये थे ।
सीबीआई ने पूछताछ के लिए पहले सोलंकी की 14 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन अदालत ने सिर्फ चार दिन के लिए सांसद को हिरासत में दिया था ।
हिरासत अवधि समाप्त होने पर सीबीआई ने उन्हें अदालत में पेश किया लेकिन दोबारा हिरासत की मांग नहीं की । ऐसे में अदालत ने सांसद को 25 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था ।
अदालत ने आज सोलंकी की न्यायिक हिरासत की अवधि नौ दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।