काफी पहले ही तेलंगाना के गठन का समर्थन करने वाली राकांपा के प्रमुख ने कहा कि जगन की राज्य विधानमंडल को विश्वास में लेने और पृथक राज्य के गठन के लिए संविधान के अनुच्छेद 3 में संशोधन की मांग, महत्वपूर्ण मुद्दे हैं तथा वह इन पर :अपनी: पार्टी की बैठक में चर्चा करेंगे।
इस भेंट के बाद पवार ने कहा, राकांपा ने नौ साल पहले ही तेलंगाना के विचार का समर्थन करने का निर्णय लिया था। जगनमोहन रेड्डी हमारे रूख से वाकिफ हैं। लेकिन उन्होंने दो बड़े मुद्दे उठाए हैं। पहला मुद्दा, किसी राज्य के विभाजन के बारे में उस राज्य की विधानसभा को विश्वास में लेने का है।
राकांपा प्रमुख ने कहा, उनका सुझाव है कि केंद्र को राज्य विधानमंडल को नजरअंदाज कर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। दूसरा मुद्दा जो उन्होंने उठाया है वह संविधान के अनुच्छेद 3 का है .........इस पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है।
जारी भाषा