IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार मुराजपम प्रारंभ : पद्मनाभ स्वामी के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'

मुराजपम प्रारंभ : पद्मनाभ स्वामी के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

PTI

- November,24 2013 3:53 PM IST

मंदिर में 56 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में देश भर के विद्वान एकत्र हुए हैं और रिगवेद, सामवेद एवं यजुर्वेद का सस्वर पाठ किया जा रहा है।

यह अनुष्ठान 14 जनवरी को लक्षदीपम के साथ संपन्न होगा जिसमें एक लाख दीपक जलाये जायेंगे।

मंदिर प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि इस अनुष्ठान का आरंभ 18वीं शताब्दी के राजा मार्तंड वर्मा ने किया था। अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और वैदिक विद्वान मंदिर में आते और इसमें भाग लेते हैं तथा भगवान पद्मनाभ की पूजा..अर्चना करते हैं।

मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी जयशेखरन नायर ने पीटीआई को बताया, मंदिर में यह अनुष्ठान हर छह साल में आयोजित होता है। विभिन्न मठों के करीब दो सौ वैदिक विद्वान एवं प्राचीन तांत्रिक परिवारों के सदस्य 56 दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भाग लेने के लिए मंदिर में आते हैं।

उन्होंने कहा कि कांची कामकोटि पीठ एवं अझवनचेरी मठ के विद्वान भी इस अनुष्ठान में शामिल हो रहे हैं।

नायर ने कहा कि मुराजपम का मतलब होता है कि बारी बारी से मंत्रोच्चार करना। पंरपरा के अनुसार सात बार में वैदिक मंत्रों का उच्चारण होता है और प्रत्येक आवृत्ति सात दिन तक चलती है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST