गैर सरकारी संगठन अनहद ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि निजी कंपनियांे को कच्छ जिले मंे 143 करोड़ रूपये में भूमि बेची गई जो बाजार भाव से कम है।
अनहद की प्रमुख शबनम हाशमी ने आरोप लगाया कि विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए वर्ष 2005 से 2007 के बीच 30 आदेशों के जरिए 5, 465 हेक्टेयर भूमि ढाई रूपये लेकर 25 रूपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से बेची गई, हालांकि उस वक्त बाजार दर 1,000 रूपये से लेकर 1,500 रूपया प्रति वर्ग मीटर था...भूमि को कागज पर छोटे छोटे टुकड़ों मंे बांट दिया गया।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकारी कानूनों को ताक पर रखकर 15 जुलाई 2005 को एक दिन में ही भूमि की बिक्री के 23 आदेश जारी किए गए।
भाषा