पहली पारी में 59 रन से पिछड़ने के बाद हैदराबाद ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 319 रन बनाकर 260 रन की बढ़त हासिल कर ली है जबकि उसके तीन विकेट अभी शेष हैं।
हैदराबाद की ओर से सैयद कादरी :77: और डीबी रवि तेजा :73: ने अर्धशतक जड़े जबकि अक्षत रेड्डी :43: और हनुमा विहारी :41: ने भी उम्दा पारियां खेली।
हिमाचल की ओर से अक्षय चौहान ने 80 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
कल अब दोनों टीमंे की नजरें जीत पर टिकी होंगी जबकि अगर मैच ड्रा रहता है तो मेजबान हिमाचल पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल कर लेगा।