विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार भारत को अपना बैंकिंग क्षेत्र खोलना चाहिए : विशेषग्य
'

भारत को अपना बैंकिंग क्षेत्र खोलना चाहिए : विशेषग्य

PTI

- November,23 2013 3:23 PM IST

सिंगापुर की डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी पीयूष गुप्ता ने कहा कि भारत को अपनी पूंजी की कमी पूरी करने के लिए विदेशी बैंकों की मदद लेनी चाहिए।

कल यहां द्वितीय दक्षिण एशिया अप्रवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे देश अक्सर बैंकों से विभिन्न एजेंडा पूरा करने की उम्मीद करते हैं जिनमें वित्तीय क्षेत्र के लिए आवश्यक चीजें व ग्रामीण विकास शामिल हैं।

उन्होंने कहा, देश में ढेरों जरूरतें होती हैं और इन्हें पूरी करने के लिए आपको विभिन्न भागीदार तलाशने होते हैं।

गुप्ता ने कहा कि शाखाएं स्थापित करने संबंधी पाबंदियां हटाए जाने पर डीबीएस भारत में 50 शाखाएं खोलेगा। डीबीएस भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी बैंक है जिसकी 12 शाखाएं परिचालन में हैं और 37 एटीम काम कर रहे हैं। डीबीएस ने भारत में 1995 में कदम रखा था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST