प्रदेश के बुंदेलखण्ड अंचल की शान कहे जाने वाले महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र 1962 से 2003 तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। पिछले चुनाव में क्षेत्रों का नए सिरे से हुए परिसीमन में इस सीट में जो इलाका जुड़ा उसने इसका वैभव और बढ़ा दिया है।
पहले जनंसघ और फिर भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस इलाके को पान के लिए भी जाना जाता है, लेकिन इस बार यहां चुनावी मुकाबला दिग्विजय की पूर्व कांग्रेस सरकार में जनसंपर्क मंत्री रहे मानवेन्द्र सिंह भवर राजा के भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ने की वजह से चुनावी पंडितों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
भवर राजा का मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा से पिछली बार बागी होकर भाजपा प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने वाले राकेश पाठक :बसपा: से है। कांग्रेस ने यहां महेन्द्र चौरसिया को टिकट दिया है।