सुराग मिलने पर राज्य पुलिस की स्वात और विशेष अभियान दल के कमांडो ने पश्चिमी गारो पहाड़ी जिले के सोनाबिल गांव में सुबह साढ़े नौ बजे छापा मारा और एक उग्रवादी को मार गिराया । उग्रवादी की पहचान ए. संगमा के रूप में हुई है ।
जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश सिंह ने पीटीआई को बताया कि मौके से एक लोडेड पिस्तौल और कुछ दस्तावेज मिले हैं ।
उन्होंने बताया कि पहले तुरा से गिरफ्तार किए गए गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी के सदस्य जेए संगमा से हुई पूछताछ के आधार पर यह छापा मारा गया है ।
इसबीच हुए दूसरे अभियान में एक अन्य संगठन एचएनएलसी के दो सदस्यों सहित चार लोगों को दक्षिण-पश्चिम खासी पहाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया ।
जिले के पुलिस अधीक्षक डी. संगमा ने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर जाकरेम में एक बस से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया ।