उत्तरी जिले के नोडल ऑफिसर ऑफ सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन और इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन :एसवीईईपी: के साथ मिलकर सैफ बुलेट राजाज फॉर कॉज : लेट्स थंडर फॉर बेटर डेमोक्रेसी नाम की इस रैली में हिस्सा लेंगे । सैफ की एक्शन और हंसी-ठहाकों से भरपूर फिल्म बुलेट राजा जल्दी ही रिलीज होने वाली है ।
इस रैली में सैफ, फिल्म की अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक तिगमांशू धूलिया हिस्सा लेंगे । यह दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी ।
रैली 27 नवंबर को उत्तरी जिले के जिलाधिकारी कार्यालय से शुरू होगी और रास्ते में पांच-छह जगहों पर रूक कर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करेंगे ।