IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार आम आदमी के मुकाबले उद्योगपतियों के हितों का पक्ष लेती है भाजपा: राहुल
'

आम आदमी के मुकाबले उद्योगपतियों के हितों का पक्ष लेती है भाजपा: राहुल

PTI

- November,19 2013 4:53 PM IST

राहुल ने एक रैली में कहा, हमारे :कांग्रेस और भाजपा: बीच एक बुनियादी फर्क है। हमारा कहना है कि यह देश सभी का है, गरीब, अमीर, उद्योगपति, श्रमिक...उनका जोर कुछ चुनिंदा लोगों पर है। वे कुछ बड़े लोगों, उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि आप सुने कि भाजपा नेता क्या कहते हैं तो आप उन्हें हवाई अड्डे, आधारभूत ढांचा, सड़कों की बात करते सुनेंगे लेकिन लोगों और गरीबों की नहीं।

उन्होंने कहा, हम कहते हैं कि हमें सड़कें, हवाई अड्डे, रेल लाइनें बनानी चाहिए...लेकिन हमें अपने गरीब लोगों की भी मदद करनी चाहिए ताकि वे भी एक दिन हवाईजहाज में सफर कर सकें...इसीलिए हमने आपको सशक्त बनाया, आपको अधिकार दिये।

राहुल ने कहा कि कोई भी चाहे वह कितना भी कमजोर क्यांें ना हो, उसका देश में हिस्सा है और कांग्रेस का मानना है कि देश को विकसित करने में उसे साथ लेकर चलें।

राहुल ने अपनी पार्टी को एकमात्र ऐसी पार्टी बताया जो गरीबों केे बारे में ईमानदार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने लोगों को सूचना का अधिकार कानून दिया ताकि वे सरकार से कोई भी सवाल पूछ सकें।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST