Bharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर
अन्य समाचार ट्विटर पर भी सचिन ही सचिन
'

ट्विटर पर भी सचिन ही सचिन

PTI

- November,16 2013 3:53 PM IST

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने लिखा , क्या यादगार कैरियर रहा । भविष्य के लिये शुभकामनायें ।

इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान ने लिखा , सचिन तेंदुलकर आज संन्यास ले रहे हैं । क्या महान खिलाड़ी रहा है ।

क्रिस गेल ने लिखा , सचिन के ऐतिहासिक 200वें टेस्ट का हिस्सा बनना खुशी की बात रहा ।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने लिखा , यह सचिन का करिश्मा ही है कि उनके खेलने के दौरान और बाद में भी हम उनकी चर्चा कर रहे हैं ।

सुर साम्राग्यी लता मंगेशकर ने सचिन का पसंदीदा गीत तू जहां जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा उन्हें समर्पित किया । उन्होंने कहा , सचिन खामोश रहते हैं । उनका दिल बहुत बड़ा है और हमेशा दूसरों की मदद को तत्पर रहते हैं । मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि उन्हें जीवन में सारी खुशियां मिलें ।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा ,सचिन के बिना क्रिकेट की कल्पना करना मुश्किल है । इतने उतार, चढाव, जश्न और खुशियां । मैं क्रिकेट का धुर समर्थक नहीं रहा हूं लेकिन आज सचिन को संन्यास लेते देखकर मेरा गला भी भर आया ।

संबंधित पोस्ट