बतौर रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इस ट्रेन को शुरू किया था ।
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीटें नहीं भरने के कारण मंत्रालय ने कोटा को कम करने और बाकि की 90 प्रतिशत सीटें जनरल कोटा में डालने का फैसला किया है ।
अधिकारी ने बताया कि नया युवा कोटा अगले वर्ष से लागू होगा क्योंकि सीटों की आरक्षण प्रणाली में बदलाव में कुछ वक्त लगेगा ।
तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर 2010 में बड़े जोशो-खरोश के साथ युवा ट्रेन शुरू किया था । एसी चेयर कार वाली यह ट्रेनें हैं... निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस और नयी दिल्ली-हावड़ा ।
शुरूआत में इसकी 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित थीं लेकिन मार्च 2012 में रेलवे ने इसे कम करके 20 प्रतिशत कर दिया ।