कैडेटों ने आभा गांव में स्थित प्राचीन जीवाश्म संग्रहालय का अवलोकन किया जिसमें उन्हे प्राचीन जीवाश्मों के बारे में जानकारी दी गई । कैडटों को बताया गया कि यह रेगिस्तानी भाग प्राचीन काल में समुद्री इलाका रहा है, जो धीरे धीरे मैदानी भाग और अंत में मरुस्थल में परिवर्तित हो गया है।
उपम हानिरीक्षक एयर कमांडर आर. शंकर ने बताया कि एनसीसी के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत सिंगापुर व कजाकिस्तान के कैडेट जैसलमेर में केैमल सफारी में हिस्सा ले रहे हंै।