IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार इराक में शिया समुदाय को निशाना बनाकर हमले, 41 लोगों की मौत
'

इराक में शिया समुदाय को निशाना बनाकर हमले, 41 लोगों की मौत

PTI

- November,14 2013 8:03 PM IST

आतंकवादियों ने उस वक्त लोगों को निशाना बनाया है जब इराक के मध्य में स्थित धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर करबला तथा दूसरी जगहों में आशुरा के मौके पर हजारों लोग जमा हुए।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती विस्फोट शिया बहुल प्रांत दियाला में किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग मुहर्रम महीने की 10 वीं तारीख :आशुरा: के मौके पर जमा हुए थे।

उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में 32 लोगों की मौत हो गई और 80 लोग घायल भी हुए हैं। आशुरा के दिन शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किया गया यह तीसरा हमला था।

पुलिस और चिकित्सक सूत्रों ने कहा कि बगदाद के दक्षिणी इलाके हाफ्रियाह में हुए विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि किरकुक में हुए दोहरे धमाकों में पांच लोग घायल हो गए।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST