एबीबी ने एक बयान में कहा कि 15,000 वर्ग मीटर में स्थापित ये नयी इकाइयां सावली, गुजरात में बड़ोदरा कारखाने के पास लगाई गईं जहां बिजली उत्पाद बनेंगे। इस इकाई में उच्च..वोल्टेज के स्विचगीयर और वितरण ट्रांसफार्मर तैयार होंगे।
ये इकाइयां 18 महीने में स्थापित की गई।
एबीबी पॉवर प्रॉडक्ट्स डिवीजन के प्रमुख बर्नहार्ड जुकर ने कहा भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर उपभोक्ताओं को हम उनकी स्थानीय जरूरतों के मुताबिक ज्यादा तेज और कुशलता के साथ कई तरह के उत्पादों की पेशकश कर सकेंगे।