IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना समाज को अराजकता की ओर ले जाती है :न्यायालय
'

प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना समाज को अराजकता की ओर ले जाती है :न्यायालय

PTI

- November,12 2013 9:43 PM IST

प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर चिंता जताते हुए प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा, जितनी प्राथमिकियां वास्तव में दर्ज की गई हैं उतनी ही संख्या प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की है।

पीठ ने कहा, एनसीआरबी के आंकड़े दर्शाते हैं कि साल 2012 के दौरान भारत में तकरीबन 60 लाख संग्येय अपराध के मामले दर्ज किए गए। चुपके से अपराध को समाप्त करना भी प्रति वर्ष तकरीबन 60 लाख के बराबर हो सकता है। इसलिए, ऐसा देखा जाता है कि इतनी बड़ी संख्या में प्राथमिकियां हर साल नहीं दर्ज की जाती हैं। यह इतनी बड़ी संख्या में अपराधों के पीडि़तों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

शीर्ष अदालत ने कहा, अपराधों को चुपके से समाप्त करना अल्पावधि में विधि के शासन को मलिन करना है और इसका दीर्घावधि में भी विधि के शासन पर बेहद नकारात्मक असर पड़ता है क्योंकि लोग विधि के शासन का सम्मान करना बंद कर देंगे। इसलिए इतनी बड़ी संख्या में प्राथमिकी का दर्ज नहीं किया जाना निश्चित तौर पर समाज को अराजकता की ओर ले जाती है।

संविधान पीठ ने यह फैसला तब सुनाया जब तीन न्यायाधीशों की पीठ ने बड़ी पीठ को इस आधार पर मामला भेजा कि इस मुद्दे पर विरोधाभासी फैसले हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST