IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार सचिन ने भारतीय खेल प्रेमियों के सपनों को पूरा किया : अजित
'

सचिन ने भारतीय खेल प्रेमियों के सपनों को पूरा किया : अजित

PTI

- November,12 2013 3:53 PM IST

सचिन गुरूवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अजित ने कहा कि उनके संन्यास के बाद निश्चित तौर पर कुल अलग तरह से महसूस होगा।

अजित ने कहा, 18 नवंबर की शाम को अलग तरह से महसूस होगा। हमारे परिवार में सभी ने उनकी क्रिकेट को लेकर सपने देखे। वे समाप्त हो जाएंगे लेकिन यह समापन खुशी के साथ हो रहा है। उनके अधिकतर सपने सच हुए। मैं समझता हूं कि उन्होंने भारतीय प्रशंसकों के सपनों को पूरा किया।

उन्होंने कहा 18 नवंबर के बाद सचिन भारतीय टीम की कैप नहीं पहनेंगे। यह बहुत बड़ा बदलाव होगा क्योंकि वह पिछले 24 साल से बड़े गर्व के साथ इसे पहन रहे थे। अपने पूरे करियर के दौरान प्रत्येक उनसे शतक की उम्मीद करता था और वह बहुत अधिक तनाव और दबाव में रहता था लेकिन उसका अपना महत्व था। संन्यास के बाद उन्हें गेंदबाजों का सामना नहीं करना होगा और तैयारियां नहीं करनी होंगी। शायद वह अधिक बटर और चिकन खा सकते हैं जैसा कि वह चाहते हैं।

अजित ने कहा कि सचिन छोटी उम्र में करोड़पति बन गये थे लेकिन उनके लिये वह तभी करोड़पति होते थे जब वह रन बनाते थे।

उन्होंने यहां इंडिया टुडे ग्रुप के सलाम सचिन कार्यक्रम में कहा, मेरे लिये वह करोड़पति तभी थे जब वह शतक बनाते थे। जब वह रन बनाता था तो आटो में जाने में भी मजा आता था। यदि वह रन नहीं बनाता था तो बीएमडब्ल्यू में जाने में भी मजा नहीं आता था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST