करीब 5,574.35 करोड़ रपये की भुगतान चूक के मामले में आर्थिक अपराध शाखा इससे पहले चार लोगों अंजनी सिन्हा, जय बहुखंडी, अमित मुखर्जी तथा नीलेश पटेल को गिरफ्तार कर चुकी है।
दिलचस्प तथ्य यह है कि इससे पहले शर्मा ने एनएसईएल पर मामला दायर किया था और 2,500 करोड़ रपये का बकाया अदा करने की मांग की थी। उस समय एनएसईएल ने कहा था कि उसे लोटस रिफाइनरीज को 250 करोड़ रपये देने है। हालांकि बाद मंे यह तथ्य सामने आया कि लोटस रिफाइनरीज सबसे बड़े डिफाल्टरांे में है।
अतिरिक्त आयुक्त राजवद्र्धन ने कहा, हमने लोटस रिफाइनरीज के अरण शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पिछले महीने एनएसईएल ने शर्मा को डिफाल्टर घोषित किया था। शर्मा बालीवुड फिल्म सत्या दो के फाइनेंसर के रूप मंे अपनी भूमिका को लेकर भी विवाद के घेरे मंे हैं।